गढ़वा, अप्रैल 28 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जेपी स्कूल की शिक्षिका गुलाबसा खातून को मंगलवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ पारस नाथ ने कहा कि गुलाबसा ने अपने शिक्षण कौशल से विद्यार्थियों के बीच अप्रतिम छाप छोड़ी। उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। अब वह परिवार के अन्य जिम्मेवारियों को पूरा करने के लिए विद्यालय से बाहर जा रही हैं। ऐसे में विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। मौके पर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर एसआई जयप्रकाश गुप्ता, आलोक कुमार, जगदीश यादव, रोहित रंजन, मुन्ना सिंह, बबलू गुप्ता, टुनटुन सोनी, शिवकुमार शर्मा, अंशु कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...