बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बा में पड़ोसी ने शिक्षिका के सूने घर में जीने के रास्ते घुस गया और लाखों के जेवर व 35 हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गया। चोरी की जानकारी होने शिक्षिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बबेरू में अतर्रा रोड स्थित श्रीराम रेस्टोरेंट के पीछे शिक्षिका अनीता सिंह किराए के घर में रहती हैं। बुढ़ौली में वह शिक्षिका हैं। बताया कि वह मूल रूप से फतेहपुर जनपद के लमेहटा गांव निवासी हैं। उनके पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अक्सर मरका अपने मायके चली जाती हैं। 15 जनवरी को भी वह स्कूल से सीधे मायके चली गई। घर में जीने का दरवाजा बंद करना भूल गई। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी श्रीलाल धुरिया छत से आकर कमरे में घुस गया। आलमारी में रखी पति की सोने की चेन, दो अंगूठी, उसकी चेन व मंगल सू...