बलिया, मार्च 23 -- बलिया। ई-रिक्शा में सवार शिक्षिका से कुछ दिन पहले महिला उचक्कों ने सोने का चेन नोच लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नगाजी इंका जीराबस्ती में शिक्षिका के पद पर कार्यरत शहर के आवास-विकास कालोनी निवासी रश्मी पाल ने पुलिस को बताया है कि 19 मार्च को स्कूल से ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस लौट रही थी। इसी बीच बहादुरपुर पुल के पास पांच महिलाएं जगह नहीं होने के बावजूद ई-रिक्शा में सवार होने लगी। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच महिलाओं में से किसी एक ने गले से सोने का चेन नोच लिया। भीड़ होने के चलते मै ई-रिक्शा से उतर गयी और चालक तेजी के साथ महिलाओं को लेकर चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...