शिक्षिका के अपहरण की आशंका, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
गंगापार, मई 7 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा निवासी एक शिक्षिका के लापता होने के मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकिया घरहरा निवासी संजना त्रिपाठी, जो प्रतापपुर क्षेत्र के उग्रसेनपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में अध्यापिका थीं, बीते दो मई को वह विद्यालय के लिए निकली थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। परिजनों का आरोप है कि उसी विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा का पिता ताजुद्दीन पुत्र समरुद्दीन निवासी उग्रसेनपुर काफी समय से संजना का पीछा करता था। जिससे परेशान होकर संजना को हड़िया स्थित एक स्कूल में पढाने के लिए भेजना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। परिजनों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.