मधुबनी, जनवरी 24 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्राइमरी स्कूल केरवा मुशहरी में एक सादे समारोह का आयोजन कर वहां से स्थानांतरित हुई शिक्षिका रूपम कुमारी को उनके सहकर्मियों ने विदाई दी। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। एचएम राम नरेश नवीन, शिक्षक दिलीप कुमार, शिक्षिका पूजा गुप्ता, नीतू कुमारी आदि ने कहा कि मृदुभाषिणी शिक्षिका रूपम की व्यवहार कुशलता और उनकी बेहतर कार्यशैली विद्यालय के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। शिक्षिका को सम्मानित करने के दौरान कई सहकर्मी शिक्षक व शिक्षिकाएं भावुक हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.