फिरोजाबाद, मार्च 1 -- यूपी के इटावा में शिक्षिका की मौत मामले में पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एडीओ पति समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार इटावा के जसवंत नगर में एक शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने फिरोजाबाद स्थित मायके वालों को फोन पर उसके बीमार होने की खबर दी तथा ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के लिए कहा था, जब तक विवाहिता के परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, तब तक ससुरालीजन फरार हो गए थे तथा यहां पर बेटी का शव मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जसवंत नगर में तहरीर दी है। थाना मटसैना के वजीरपुर आनंदीपुर निवासी रामअवतार शर्मा ने अपनी बेटी सोनी शर्मा की शादी चार दिसंबर 2022 को जसवंत नगर इटावा के उतरई निवासी शिवकिशोर दीक्षित पुत्र वीरें...