लखनऊ, मार्च 14 -- मोहनलालगंज के सिसेंडी इमलिहाखेड़ा गांव में छह वर्षीय मासूम अर्जुन को कुचलने वाली शिक्षिका की कार के तीन चालान पूर्व में भी हो चुके हैं। तीनों चालान ओवरस्पीडिंग के हैं। उधर, पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे थाने से जमानत दे दी। क्योंकि धाराएं सात साल की सजा से कम की थी। उधर, शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अर्जुन का शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर गांव पहुंचे। दोबारा बवाल न हो इसलिए पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार की शाम भण्डारे में प्रसाद लेने जा रहे मासूम अर्जुन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। अर्जुन कार में फंसकर काफी दूर तक घीसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक अर्जुन के पिता पिन्कल ने...