लखनऊ, दिसम्बर 13 -- गोमतीनगर इलाके की एक शिक्षिका की इंस्टाग्राम आईडी पर उसके महिला मित्र व एक अन्य आईडी से अश्लील फोटो व वीडियो भेजे जा रहे हैं। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गोमतीनगर के विकल्प खंड और मूलपता संतकबीरनगर निवासी एक शिक्षिका के मुताबिक स्कूल टाइम की एक मित्र रूपा राय के नाम से एक मैसेज आया। जिसपर शिक्षिका ने उत्तर दे दिया। इसके बाद से पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी पर रूपा राय नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी व इरफान खान नाम से बनी आईडी से लगातार अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे जा रहे हैं। आरोपी है कि इंस्टाग्राम से पीड़िता की फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआई के जरिये अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। अश्लील मैसेज आने ...