शिक्षिका का कार्ड बदल 40 हजार उड़ाए
उन्नाव, मई 26 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम पर खड़े शातिर ने शिक्षिका का कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये का चूना लगा दिया। बड़ा चौराहा के पास हकीम टोला निवासी अर्चना त्रिवेदी परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। उनके मुताबिक, 19 मई की दोपहर एक बजे के बाद एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। उसी दौरान पास खड़े व्यक्ति ने बातों में उलझाकर उनका एटीएम डेबिट कार्ड बदल दिया। कार्ड बदलने के बाद शातिर ने दो बार में 10-10 हजार रुपये कुल 20 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए। इतने पर भी नहीं रुका, स्वैप मशीन से 20 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर डाला। पीड़िता का खाता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.