शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का लिया संकल्प
मैनपुरी, जून 13 -- मैनपुरी। महिला शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बीएसए सूर्यप्रताप सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष प्रिया चौहान के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने बीएसए का स्वागत किया और शिक्षा संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से बात की। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों में नवाचार, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षकों की रचनात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बीएसए ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूर्ण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का माध्यम है। उन्होंने शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं नवाचार के साथ करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिकाओं ने बीएसए का आभार व्यक्त किया तथा जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.