प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेजी से बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर क्राइम पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन कर करीब सौ शिक्षिकाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की सलाह दी गई।साइबर सेल प्रभारी घनश्याम पांडेय ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने के साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें। यह भी पढ़ें- जागरूकता से ही थमेगा साइबर अपराध साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के करीब सौ शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग...