वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय की शिक्षिकाओं के शोध ग्रंथ का विमोचन किया। 'रूट्स ऑफ रेजिलिएंस : ट्राइबल इंडिया ऐट द क्रॉसरोड्स ऑफ नेचर ऐंड नेशन' नामक इस शोध ग्रंथ का संपादन कॉलेज के भूगोल विभाग की प्रो. अंजना सिंह और मनोविज्ञान विभाग की प्रो. ऋचा सिंह ने किया है। प्राचार्य प्रो. अलका सिंह इसकी परामर्शदाता संपादक हैं। पुस्तक के विमोचन के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज परिवार को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने शोध ग्रंथ के विषय और परिकल्पना को भी सराहा। उन्होंने कहा कि यह बहुविषयक एवं शोधपरक ग्रंथ जनजातीय भारत की प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र-निर्माण में भूमिका का समग्र विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह भी पढ़ें- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में छात्राओं ने पेश की स...