सीवान, मार्च 9 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गोपालगंज मोड़ स्थित शहर के सर्किट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षिका बहनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ई. आनंद पुष्कर ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को दान और लाभ की थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजन तिवारी, मनन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, बिरेंद्र राम, बलिराम सिंह, रामाकांत सिंह, राजीव आनंद सिंह, लाल बाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...