श्रावस्ती, अप्रैल 1 -- श्रावस्ती,संवाददाता। स्कूलों के नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। वहीं भिनगा में कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों को कापी किताब वितरित किया गया। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ जूनियर हाईस्कूल भिनगा में किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं ने दीप जला कर व हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया और जूनियर हाईस्कूल भिनगा से ईदगाह तिराहा तक पैदल चलकर रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा नये प्रवेश करने वाले छात्रो को स्कूल किट दिया गया। इसी तरह से राजकीय इण्टर कॉलेज गब्बापुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.