मैनपुरी, मई 1 -- भोगांव। नगर के आरएसएमएल इंटर कॉलेज में लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड की परीक्षाओं में जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले लोधी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। मेधावी छात्रों को माला पहनाकर, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। समारोह में संगठन के पूर्व अध्यक्ष आरसी वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत उत्साहपूर्ण, प्रेरणादायी एवं सामाजिक एकता का संदेश देने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना पूरे समाज का कर्तव्य है। छात्र-छात्राएं भी आगे और मेहनत कर पढ़ाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.