पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। शहर में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि आर्य कन्या इंटर कालेज की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किरण सक्सेना ने कहा कि शिक्षा ही किसी समाज के भविष्य की नींव होती है। जब शिक्षा आधुनिक सोच, नैतिक मूल्यों एवं तकनीकी नवाचारों से जुड़ती है, तब समाज प्रगति के नए आयाम छूता है। अतिथियों ने स्कूल परिसर का भ्रमण किया। डॉ. सरिता कुलश्रेष्ठ, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. भारत कंचन, डॉ. आस्था कंचन, शांतनु कंचन, प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत मे निदेशक हर्ष कंचन ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.