मैनपुरी, जनवरी 31 -- करहल। क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बोझा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव की थीम नारी शक्ति शिक्षा से सफलता तक पर आधारित छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह का शुभारंभ सीडीओ नेहा बंधु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति के साथ हुआ। छात्राओं ने स्वागत नृत्य वो शक्ति है, सितारे ज़मीं पर गीत पर नृत्य, कविता पाठ तथा बालिका शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि शिक्षा ही नारी सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है। यदि बालिकाएं आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ें तो वे क...