रांची, अप्रैल 24 -- रांची। कुदलुम स्थित आचार्य प्रशिक्षण विद्यालय में विद्या भारती के 270 जनजातीय आचार्यों का प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी भावेशानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा ही हर समस्या का समाधान है और महिलाओं की शिक्षा से ही भारत का सर्वांगीण विकास संभव है। प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश ने बताया कि विद्या भारती जनजातीय क्षेत्रों में एकल विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को संस्कारित और शिक्षित करने के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...