बगहा, जून 2 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को हूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में "शिक्षा का संवैधानिक अधिकार" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को शिक्षा के अधिकार अधिनियम तथा उसके संवैधानिक महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष कुमार ने किया, वही उसकी रूपरेखा अमित कुमार ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कानपुर विश्वविद्यालय के डॉ. अंकुर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति का सच्चा साथी है। उन्होंने संविधान के प्रस्तावना से लेकर शिक्षा के मूलाधिकार पर विस्तार से अपने विचारों को साझा किया। वही प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के संवैधानिक अधिकार पर विस...