प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- शिक्षा एक ऐसी मजबूत कड़ी है, जिससे घर परिवार समाज विकास किया जा सकता है। शिक्षा से ही समाज का उत्थान होगा। ये बातें रामगढ़ बनोही में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अधिवक्ता अरविन्द गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग अपने बच्चो को बेहतर और उच्च शिक्षा देकर आगे बढ़ाएं। जब बच्चे प्रशासनिक सेवा में जाएंगे तो घर परिवार के साथ ही समाज का भी पुनरोत्थान करेंगे। तभी हमारा समाज सम्पूर्ण रूप से विकसित होगा। कार्यक्रम के संयोजक जवाहर लाल गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीकान्य कुब्ज वैश्य भुर्जी समाज के राष्ट्रीय संचालक अरबिन्द गुप्ता, अध्यक्ष शंकर लाल, बिहार अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सुरेश चौधरी, ननके गुप्ता, बबलू, हरिश्चन्द, अविनाश, शिव शंकर भुर्जी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...