मेरठ, अप्रैल 20 -- जिला जाट समाज की एक बैठक गढ़ रोड स्थित कार्यालय पर की गई। इसमें कर्नल एसपी सिंह पर हुए हमले की निंदा करते हुए हमलावरों को जेल भेजने की मांग की गई। जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही जाट समाज का विकास होगा। उन्होंने समाज में आई कुरीतियों को खत्म करने का भी आह्वान किया। मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह पायल ने कहा कि जाट महासभा मेरठ में चल रहे विवाद से समाज को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह जाकर बैठकें की जाएंगी। जयवीर सिंह, डीके बालियान, धर्मवीर सिंह, ओमपाल बाना, सतेंद्र पंवार, सुधीर चौधरी, विनोद तोमर, सुखबीर मलिक, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरसेन तोमर, मोहित मलिक, वीरेंद्र सरोहा, बलराज सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.