पटना, जुलाई 1 -- पटना सिटी के मरचा-मरची रोड स्थित केशव सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में शिशु शिक्षा प्रबंध समिति व भारती शिक्षा समिति के बैनर तले मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही संस्कार, रोजगार, समृद्धि तथा विकास संभव है। छात्र लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिर के170 छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीबीएसई की दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में 91 फीसदी तथा उससे अधिक अंक प्राप्त किया है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी गोपाल लाल यादव ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि उनके अभिभावक, विद्यालय व शिक्षकों के लिए भी गर्व का ...