गिरडीह, मार्च 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सुदूरवर्ती पंचायत चौधरीबांध में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के द्वारा बुधवार को एक निजी स्कूल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में निजी स्कूल खुलने से इलाके के बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में सहूलियत होगी। साथ ही अभिभावकों पर बच्चों को स्कूल भेजने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद जताता हूं कि सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित इंग्लिश मीडियम सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल अपने उद्देश्य पर खरा उतरेगा। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो ग्रामीण परिवेश के बच्चों को वैश्विक पटल पर पहचान दिला सकती है। उन्होंने स्कूल के आधुनिक बुनियादी ढांचे और प्रबंधन की दूरगामी सोच की सराहना की है। विद्यालय के निदेशक मिंटु साहु व चेयरमैन अशोक साहु ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.