चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के पाथरबासा स्थित चौक पर सोमवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के तत्वाधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 502वां जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा के ग्रामीण विकास सह पेयजल स्वच्छता मंत्री तथा ओडिशा गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि नारायण नायक, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्य सभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों का स्वागत परंपरिक ढोल नागाड़ों के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से क...