मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में शनिवार को राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएसएसआर) की तरफ से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हुआ। सेमिनार का विषय विशाल भारत में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका एवं प्रासंगिकता है। मुख्य अतिथि बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि हमारे ऋषियों ने ऐसी शिक्षा दी है कि शिक्षा से विनय आता है, विनय से पात्रता आती है, पात्रता से समृद्धि आती है, समृद्धि से समाज का कल्याण होता है।मुख्य वक्ता नालंदा विवि के डॉ. राजेश्वर कुमार ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ज्यादा जरूरत भारतीय ज्ञान परंपरा की ईमोशनल इंटेलिजेंस की है। यह भी पढ़ें- ज्ञान अर्जित नहीं सृजित करें : कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ...