मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- मिर्जापुर। नगर के झांवागढ़ स्थित माता प्रसाद माताभीख इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस शनिवार की देर शाम को मनाया गया। 79 वर्षों से शिक्षा को संस्कार समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राम सकल और जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा का विशेष योगदान होता है। शिक्षा से आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। केवल डिग्री प्राप्त करना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं है, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना ही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य होना चाहिए। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला कार्यक्रम का कि...