चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। विद्यालय से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के कार्य को लेकर शुरू किए गए रुआर-2026 का शुभारंभ डीसी चंदन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जो विद्यालय से अभी भी वंचित हैं उन बच्चों को उनके नजदीकी विद्यालयों से जोड़ने व उन्हें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर जोर दें। शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष जिले का रैंकिंग राज्य में संतोषजनक नहीं रहा। इसे दूर करने के लिए विषयवार कोर्स को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया ताकि जिला टॉप फाइव स्थान को प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चे विद्यालय में बनी रहें और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर स...