सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत उच्च शिक्षा को बहुविषयक, लचीला, कौशल-आधारित और अनुसंधान उन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया है। यह बात गुरुवार को राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मो. असगर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ज्ञानशेखर ने एनईपी 2020 पर आधारित विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रयोग, गहन अवलोकन, विश्लेषण और प्रमाण-आधारित निष्कर्ष निकालने का भरपूर अवसर मिलता है, जिससे उनका बौद्धिक विकास तेजी से होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...