बक्सर, अप्रैल 1 -- युवा के लिए - सम्मान कठार गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में समारोह हुआ आयोजित ​छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का जीत लिया दिल फोटो संख्या-27 कैप्सन- बुधवार को कठार हाई स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित करते बीईओ त्रिलोकीनाथ पांडेय। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कठार गांव स्थित ग्राम सेवक विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत शिक्षक विमार विवेक द्वारा प्रस्तुत बिहार गीत से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को राज्य की गौरवशाली संस्कृति से सराबोर कर दिया। वार्षिकोत्सव में काफी संख्या में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद,...