जहानाबाद, फरवरी 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के रामपुर स्थित मध्य विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के सभी स्कूलों के शिक्षा समिति के सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में उन्हें विद्यालय संचालन संबंधित सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में बताया गया। वे लोग विद्यालय संचालन में सहयोग कर शिक्षण कार्य एवं अन्य व्यवस्था में सुधार ला सकते हैं। प्रशिक्षक के रूप में उत्प्रेरक अविनाश कुमार और राजनधारी शर्मा भाग ले रहे हैं। फोटो- 02 फरवरी जेहाना- 22 कैप्शन जिले के मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित शिक्षा समिति के सदस्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...