पाकुड़, फरवरी 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बड़कियारी गांव स्थित ग्लोबल विस्डम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में बुधवार शाम को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुईं। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम तथा थाना प्रभारी रवि शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, लघु नाटक एवं आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.