देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। शिक्षा सभा चौक से अवैध हथियार के साथ बुधवार रात गिरफ्तार मृत बाबा परिहस्त गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को जेल भेज दिया। बताते चलें कि 28 जनवरी की रात पुलिस ने कार्रवाई कर बड़ी आपराधिक घटना टाल दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर शिक्षा सभा चौक के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सनबेल बाजार निवासी 30 वर्षीय अंकित जोशी व शिक्षा सभा चौक के समीप निवासी 20 वर्षीय अनन्य वत्स है। पुलिस के अनुसार दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों से गहन पूछताछ में पुलिस को कई अ...