बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता परिषदीय विद्यालयों के नए शिक्षा सत्र में बुधवार को पहले दिन छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में रोली-चंदन लगाकर स्वागत होगा। जिले में करीब 1.88 लाख छात्र-छात्राएं परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। गांव-गांव रैलिया निकालकर अभिभावकों को बच्चों के दाखिले के लिए जागरूक किया जाएगा।जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार से नया शिक्षा सत्र का आगाज हो रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के सभी बच्चों को पहले दिन रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट स्थान लाने वाले बच्चों को कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में पहले दिन छात...