पटना, मार्च 17 -- बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में 22 मार्च से 24 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंगलवार को शिक्षा सचिव दिनेश कुमार ने गांधी मैदान में बिहार दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के अंदर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। शिक्षा सचिव ने अधिकारियों से कहा कि आयोजन में कमी प्रकार की कमी नहीं रहे, इसके लिए चौंकस रहें। साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा और पेय जलापूर्ति आदि की व्यवस्था बेहतर रहे। बिहार दिवस पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ख्याल रखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार दिवस का थीम उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार है।बिहार दिवस पर तीन दिन गांधी मैदान के साथ ही श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल और रविंद्र भवन में प्रसिद्ध पार्श्वगायक, गायिका, शायर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.