वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के पं. दीनदयाल उपाध्याय चेयर के साथ काशियाना फाउंडेशन और दिवि वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से सोमवार को 'भारत विमर्श' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग का अनुसरण कर बनेगा। केएन उडुपा सभागार में राज्यपाल से युवाओं को देश का भावी कर्णधार बताते हुए कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज, परिवार और शिक्षण संस्थान मिलकर युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं बल्कि समाज में जिम्मेदारी और नैतिक चेतना का विकास करना है। दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन ए...