पलामू, जनवरी 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह गांव के मध्य विद्यालय के पोषक क्षेत्र केवाल टोला में रविवार को प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने शिक्षा संगम का आयोजन किया। इस क्रम में विद्यार्थियों को भी छुट्टी में भी पढ़ाई के लिए प्रेरित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों व अभिभावकों से कहा कि शीतकालीन छुट्टी का मतलब पढ़ाई से छुट्टी नहीं है। इसलिए बच्चों की पढ़ाई जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से बच्चों में सीखने का क्रम अटूट रहता है। मौके पर बच्चों व अभिभावकों ने तिलकुट का स्वाद चखा। साथ ही बच्चे बैलून फुलाकर आनंदित हुए। शिक्षा संगम को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षक विजय कुमार ठाकुर, सहायक आचार्य राहुल शंकर तिवारी व मनीष देव तिवारी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

हिंदी ह...