रामगढ़, अप्रैल 14 -- केदला, निज प्रतिनिधि। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर समिति के तत्वाधान में मंगलवार को केदला भू गर्भ परियोजना स्थित अंबेदकर चौक में आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनायी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो ने कहा कि भीमराव अंबेदकर दलितों के मसीहा ही नहीं बल्कि हमारे देश के महानायक थे। उन्होंने लोगों से शिक्षित होने की बात कही है। क्योंकि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा। हेमलाल ने आगे कहा कि अंबेदकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता भी थे। अंबेदकर जात-पात और धर्म से उपर उठकर देश हीत के लिए काम किया। यह भी पढ़ें- आयुक्त के सचिव ने जयंती पर आंबेडकर को किया नमन आज हमारे देश के प्रत्येक युवा को संविधान की जानकारी होनी चाहिए। वहीं इसके पूर्व शोभा यात्रा ...