दरभंगा, जून 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने शिक्षाशास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें करीब 95 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं। अब च्वाइस फिलिंग एवं आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। नामांकन पूर्व चयनित बच्चों की काउंसिलिंग भी होगी। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि पूरे प्रदेश में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में ही शिक्षा शास्त्र विभाग संचालित है। विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. रामसेवक झा ने बताया कि शिक्षाशास्त्री प्रवेश परीक्षा में लदनियां, मधुबनी के रामदेव कुमार 104 अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं। अंकित कुमार, अभिलाषा कुमारी, किशलय आनंद, साहेब कुमार, अमित कुमार रौशन, अनन्या प्रीतम, मृत्युंजय कुमार, अनिकेत कुमार, मो. फिरोज ने भी टॉप टेन में ...