समस्तीपुर, मई 27 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के गोपालपुर गांव स्थित पैतृक आवास पर विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर दक्षिण के पूर्व प्राचार्य डॉ. देवेंद्र महतो की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. देवेंद्र बाबू शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा याद किए जायेंगे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। वे विद्यार्थियों को केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते थे, बल्कि उन्हें संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते थे। यह भी पढ़ें- संस्थापक सदस्य केदार प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने डॉ. देवेंद्र महतो के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित...