औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- अंबा में रविवार को दिवंगत शिक्षक रामकिशोर पांडेय की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शिवशंकर पांडेय ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता अरुण कुमार पांडेय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि रामकिशोर पांडेय अत्यंत सरल, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। अंबा में मिडिल स्कूल की स्थापना में उनकी भूमिका सराहनीय रही। हाई स्कूल चिल्हकी की स्थापना में भी उनका सक्रिय योगदान रहा। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने पैतृक गांव मुड़िला में महिला कॉलेज की स्थापना में उन्होंने सहयोग दिया। इस मौके पर डॉ. अनूप कुमार चौबे, डॉ. चंद्रकांत पांडेय, जितेंद्र सिंह, संजीव उपाध्याय...