रामपुर, जुलाई 6 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नुसरत अली खां उर्फ साहिर रजा खां ने जारी बयान में कहा कि कठिन समय स्थायी नहीं होता। अल्पसंख्यक समाज को मौजूदा परिस्थितियों में निराश होने की जरूरत नहीं है,बल्कि हिम्मत, धैर्य और सही दिशा में प्रयास कर भविष्य को बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भावनाओं के बजाय शिक्षा, ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों को ताकत बनाने की आवश्यकता है। समाज अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए, आधुनिक तकनीक से जोड़े और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करे। युवाओं को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी और उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में योगदान दे सकें। साहिर रजा ने उकसावे व नफरत की राजनीति से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी उकसावे ...