बदायूं, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों की मनमानी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा, निजी स्कूलों द्वारा पाठ्यक्रम और शुल्क के नाम पर अभिभावकों का शोषण रोका जाये। ज्ञापन में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने और पुस्तकों के दामों पर नियंत्रण की मांग की। प्रतिवर्ष यूनिफॉर्म बदलने की प्रथा पर रोक लगाने और मनमाने प्रवेश शुल्क को नियंत्रित कर एक न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने की अपील की गई। इस मौके पर राजीव यादव, कुंवर सोमेश प्रताप, सौरभ यादव, हेमेंद्र प्रताप सिंह, आकाश यादव, रोहित मीना, राहुल यादव, सौरभ चौहान और रितिक सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...