चक्रधरपुर, मई 31 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के मोराडीह गांव में शनिवार को ग्रामीणों की एक ग्राम सभा मुखिया श्याम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा में क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रस्ताव रखा गया। इसमें उच्च विद्यालय रोलाडीह में यथाशीघ्र प्लस टू की पढ़ाई प्रारंभ करने, मोराडीह एवं केनके स्थित प्राथमिक विद्यालय में अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा पूरे झारखंड के सरकारी विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पीएम श्री उच्च विद्यालय रोलाडीह में अब तक 10 2 की पढ़ाई प्रारंभ नहीं होने के कारण स्थानीय छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं ग्राम मोराडीह के प्राथमिक विद्यालय में ...