शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त
चतरा, जुलाई 31 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित सभागार में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, अनुश्रवण, आधार नामांकन, स्प्लिट सिलेबस, नवाचार गतिविधियों एवं आवासीय विद्यालयों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई मामलों में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रत्येक माह अपने प्रखंड के कम-से-कम 10 विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण कर सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संकुल एवं प्रखंड साधनसेवियों द्वारा किए जा रहे अनुश्रवण की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.