बिहारशरीफ, मई 25 -- शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करें छात्र संगठन : अभिराम किसान कॉलेज प्राचार्य के समर्थन में उतरे पूर्व छात्र नेता परीक्षा अव्यवस्था के आरोपों को बताया भ्रामक और निराधार बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिहारशरीफ इकाई द्वारा किसान कॉलेज और नालंदा कॉलेज के प्राचार्यों के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद अब इस मामले में पूर्व छात्र नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। परिषद के पूर्व छात्र नेता एवं पूर्व नगर सह मंत्री अभिराम शर्मा ने परीक्षा में अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने छात्र संगठन से शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करने की अपील की है।

पूर्व छात्र नेताओं की प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि किसान कॉलेज में नए प्राचार्य डॉ. दिव्य...