मधुबनी, अप्रैल 18 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही, संवाददाता। शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बाबूबरही के सभागार में प्रभारी बीईओ रिमझिम गुड़िया की अगुवाई में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार के विभिन्न निर्देशों एवं प्रपत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि नामांकन से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन संकुल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों से सूची प्राप्त कर छह वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। नामांकन अभियान के तहत बैनर, पोस्टर, रैली एवं फोटो प्रतिवेदन भी अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बालपन गतिविधि, अधिकतम उपस्थिति, प्रभार से जुड़े प्रतिवेदन तथा बिना आधार...