सीतामढ़ी, जून 11 -- शिवहर। शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक गुरूवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, शिक्षकों के वेतन भुगतान, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर नामांकन तथा बिहार फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा की गई। डीएम ने बैठक में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी पांचों प्रखंडों में स्थापित मॉडल विद्यालयों के सफल संचालन और डिग्री कॉलेज के सुचारू कार्यकरण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। उन्होने कक्षा 1 से 8 तक सभी बच्चों के प्रोग्रेसन को सुनिश्चित करने तथा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नामांकन के अंत...