बलिया, जुलाई 9 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि, शिक्षकों और संविदाकर्मियों की सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ। शुभारंभ परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। सम्मान समारोह में बोलते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा द...