गिरडीह, अप्रैल 8 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने आज अपने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने शिक्षकों से विद्यालयों में मौजूद कमियों और समस्याओं के बारे में विस्तार से राय ली और उन्हें नोट भी किया, ताकि आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों से मांग कर समाधान कराया जा सके। इस दौरान शिक्षा विभाग के बीईईओ भी उपस्थित रहे। चर्चा में सामने आया कि कुछ विद्यालयों में जलमीनार की कमी है, तो कहीं स्ट्रीट लाइट की समस्या है। वहीं कुछ स्कूलों में पर्याप्त कैंपस नहीं है, जबकि कई विद्यालय शिक्षक की कमी से जूझ रहे हैं। बैठक में निजी विद...