सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- कादीपुर, संवाददाता । शिक्षा व्यक्ति के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास का आधार है। यह बातें डॉ रत्नेश तिवारी ने कही। वे शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में पं राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्व. राधेश्याम त्रिपाठी का जीवन अनुशासन एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में पात्रता के निर्धारित मानकों के अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के लिए 19 दिसंबर 2025 से 9 मार्च 2026 तक आवेदन पत्र भरा जाएगा। छात्रवृत्ति परीक्षा अप्रैल में तहसील के चार विकास खंडों में निर्धारित परीक्षा केदो पर होगी। परीक्षा का परिणाम एक मई को घोषित किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता पं राम मिलन तिवारी ने कहा...